लंदन में सऊदी राजदूत बिन बंदर ने ग़ज़्ज़ा युद्ध से पहले इस्राईल और सऊदी अरब के रिश्तों को सामान्य होने की हद तक पहुँचने का बयान देते हुए कहा है कि युद्ध के बाद रियाज़ तल अवीव के साथ अपने रिश्तों को सामान्य करने के लिए तैयार है।
फिलिस्तीन के मुद्दे पर जहां सऊदी अरब इस्राईल का विरोध करने का दम भरता है, वहीं उसके साथ रिश्ते भी सामान्य करने की कोशिश में जुटा है।
आज इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में सुनवाई है। दक्षिण अफ्रीका ने इस्राईल के हमलों पर सुनवाई की मांग की थी। उसका कहना है कि ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना नरसंहार कर रही है। यहाँ अब तक 23 हजार से लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लगभग 10,000 बच्चे हैं।
इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) के सभी 57 सदस्यों ने अवैध राष्ट्र के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के दावों का समर्थन किया है। सऊदी अरब भी OIC का सदस्य है।